थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में बिजुरी पुलिस की बड़ी सफलता

---Advertisement---
  • कॉम्बिंग गश्त में 3 वसूली, 8 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील; थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

बिजुरी। फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए बिजुरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 नवंबर 2026 को कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 14 वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके वारंट तामील किए और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में 3 वसूली वारंट, 8 स्थायी वारंट तथा 3 गिरफ्तारी वारंट शामिल रहे। पुलिस की लगातार सक्रियता के चलते विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान सुमेर सिंह गोंड के विरुद्ध दो वसूली गिरफ्तारी वारंट, जिनमें 2 लाख 8 हजार रुपये तथा 32 हजार 500 रुपये की राशि संबंधित थी, तामील किए गए। वहीं हरिहरदास चौधरी के विरुद्ध 51 हजार रुपये का वसूली गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया।

स्थायी वारंटियों में ममता केवट, मुकेश तिवारी उर्फ झोलू, राधाबाई बैगा, मनोज कुमार खैरवार, ओमप्रकाश सिंह पाव, पूरन सिंह तथा राजेश कुमार घसिया सहित अन्य आरोपी शामिल रहे। इसी तरह गिरफ्तारी वारंटियों में दादूराम पाव, भीखम केवट और अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक कुछ आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश और निगरानी करते हुए इन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी तामीलशुदा वारंटियों को संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया गया।

विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

वारंटियों की धरपकड़ की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में बिजुरी पुलिस ने एक साथ बड़ी संख्या में फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी है।

कार्रवाई में रविकरण पयासी, प्रदीप अग्निहोत्री, उदय प्रजापति, सतीष मिश्रा, गुपाल यादव, बसन्त कोल, लक्ष्मण डांगी, रवि सिंह, रामनिवास गुर्जर, प्रभाकर त्रिपाठी, राजदेव सिंह और संगम तोमर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार वारंटियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिजुरी पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment