अमरकंटक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर , 82 मरीजों ने कराया उपचार

---Advertisement---

अमरकंटक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर , 82 मरीजों ने कराया उपचार

श्री कल्याण सेवा आश्रम एवं प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर की पहल से विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय एवं प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में इस रविवार 82 मरीजों का पंजीयन किया गया ।
शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया ।

शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच भी की गई । चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया ।
निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. सुभाष सिंह , डॉ. अमोल पाठक एवं डॉ. एस.के. तिवारी ने मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सकीय सेवाएं दीं , जबकि लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार तिवारी ने जांच संबंधी जिम्मेदारी निभाई ।

शिविर के सफल संचालन में सुखनंदन सिंह , श्रीमती ईश्वरी सिंह पेंद्राम , रामसनेही नापित एवं दीपक कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । सभी ने पंजीयन , जांच एवं व्यवस्था संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई ।

कल्याण सेवा आश्रम द्वारा प्रति रविवार आयोजित किए जाने वाले इन स्वास्थ्य शिविरों से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल रही है । यह सेवा अभियान क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment