एमबीबीएस में एडमिशन का झांसा देकर 21.80 लाख की ठगी, एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

एमबीबीएस में एडमिशन का झांसा देकर 21.80 लाख की ठगी, एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की पाम कैरियर कंसल्टेंसी के संचालक प्रिंस कुमार पर कार्यवाही, प्रार्थी की बेटी के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर ली थी रकम

चिरमिरी। एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 21 लाख 80 हजार रुपयों की ठगी करने के मामले में थाना चिरमिरी पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिलाई निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है जो पाम कैरियर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड का संचालक बताया गया है

चिरमिरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर गोदरीपारा चिरमिरी निवासी सुनील कुमार चौरसिया (62 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रिंस कुमार ने उनकी बेटी गायत्री चौरसिया का मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन कराने का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में आरोपी ने 4 अगस्त 2022 से 26 अप्रैल 2023 के बीच अलग-अलग किश्तों में चेक के माध्यम से कुल 21 लाख 80 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये। रकम लेने के बाद भी जब बेटी का एमबीबीएस में दाखिला नहीं हुआ तो शिकायतकर्ता ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान प्रिंस कुमार ने उन्हें लगातार गुमराह किया और बाद में रकम वापस करने से भी इनकार कर दिया

मामले की शिकायत के बाद चिरमिरी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में बैंक स्टेटमेंट सहित उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध ठगी के आरोपों की पुष्टि होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

Leave a Comment