पीएम श्री हाई स्कूल भालूमाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

---Advertisement---

पीएम श्री हाई स्कूल भालूमाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल की टीम ने पीएम श्री योजनाओं की प्रगति परखी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भालूमाड़ा। लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल से सहायक संचालक श्री त्यागी एवं अनूपपुर के सहायक परियोजना समन्वयक श्री देवेश सिंह बघेल ने पीएम श्री हाई स्कूल भालूमाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विद्यालय पहुंचने पर अधिकारियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर तथा विद्यालय के रखरखाव का बारीकी से अवलोकन किया गया

अधिकारियों ने विद्यालय में साफ-सफाई, पढ़ाई का स्तर एवं रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक पाई। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पीएम श्री योजना के उद्देश्यों के अनुरूप शैक्षणिक गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने जिले के पीएम श्री विद्यालयों के सघन निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

Leave a Comment