अमरकंटक में दो दिनों की रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन,कोहरे और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

---Advertisement---

अमरकंटक में दो दिनों की रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन,कोहरे और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

वाहन चालकों , पर्यटकों और श्रमिकों पर मौसम की मार , पहाड़ियों पर छाया मनमोहक कोहरा

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में पिछले दो दिनों से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है । लगातार बरसात के साथ घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ है तथा मौसम में ठंडक बढ़ गई है । आसमान पर बादलों का डेरा रहने से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो सके हैं ।

बारिश और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वहीं पर्यटक और तीर्थयात्री भी प्रतिकूल मौसम के बीच धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच पाने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं । दूसरी ओर निर्माण कार्य और दिहाड़ी मजदूरी प्रभावित होने से श्रमिक वर्ग की चिंताएं बढ़ गई हैं । कई मजदूर काम नहीं मिलने के कारण वापस लौटने को मजबूर हैं ।

मौसम विभाग के अनुसार अमरकंटक में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जबकि AQI 22 रहा , जो अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है ।

बारिश से धुली अमरकंटक की वादियां , पहाड़ियों पर छाया कोहरा और हरियाली का मनोहारी दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है । हालांकि लगातार वर्षा ने यातायात , पर्यटन गतिविधियों और श्रमिकों के रोजगार पर असर डालते हुए आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment