बरगवां (अमलाई)। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 के विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नगर परिषद बरगवां (अमलाई) के वार्ड क्रमांक 3 निवासी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता (सुपुत्र श्री कृष्ण गुप्ता) को नगर परिषद का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नगर परिषद की विभागीय बैठकों एवं अन्य शासकीय व कार्यालयीन कार्यों में विधायक की अनुपस्थिति के दौरान सुरेन्द्र कुमार गुप्ता प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
- जनसेवा और सक्रियता का मिला सम्मान
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक व विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी लगन व निष्ठा को देखते हुए माननीय विधायक जी ने उन पर यह विश्वास जताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- नगरवासियों और समर्थकों में भारी उत्साह
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की खबर मिलते ही समूचे नगर परिषद क्षेत्र एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि एक ऊर्जावान, संवेदनशील और कर्मठ व्यक्ति को प्रतिनिधित्व मिलने से नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं का तेजी से निराकरण होगा। नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने सुरेन्द्र कुमार गुप्ता भैया को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।






































































