अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

---Advertisement---
  • विशाल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय आयोजन शुरू , पंडित संतोष शास्त्री जी सुनाएंगे भागवत कथा

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम कपिलधारा रोड बांधा में कार्तिक मास के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को विशाल कलश यात्रा एवं नर्मदा। उद्गम में विधि-विधानपूर्वक भागवत पूजन के साथ हुआ ।
27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भागवत मर्मज्ञ पंडित संतोष शास्त्री जी महाराज मंडला के श्रीमुख से श्रद्धालु भगवान श्रीहरि की महिमा और श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण करेंगे ।

  • प्रतिदिन होंगे पूजन एवं संगीतमय प्रवचन

आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह 07 से 11 बजे तक भागवत पूजन तथा दोपहर 02 से शाम 06 बजे तक संगीतमय कथा एवं प्रवचन होंगे । कथा क्रम में भीष्म कथा , ध्रुव चरित्र , अजामिल ब्याख्यान , भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्म , बाल लीलाएं , गोवर्धन पूजा , रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा । 02 नवंबर को कथा समापन के अवसर पर भंडारे प्रसादी का आयोजन होगा ।

  • बर्मन परिवार करा रहा आयोजन

इस धार्मिक आयोजन के यजमान कृष्ण कुमार एवं अनीता बर्मन , हर्षिल कुमार एवं पार्वती बर्मन तथा शुभम कुमार एवं सिमरन बर्मन हैं । आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है ।

श्री परमहंस धारकुंडी आश्रम के स्वामी लवलीन महाराज जी ने बताया कि कार्तिक मास में आयोजित यह भागवत कथा श्रद्धालुओं को भक्ति , सत्संग और आध्यात्मिक चिंतन का अवसर प्रदान करेगी । श्रीमद्भागवत का संदेश मनुष्य को सत्य , प्रेम , सदाचार और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment