सेमरमथानी बस हादसे पर रेणुका सिंह ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के लिये प्रशासन से किया संपर्क
6 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना से व्यथित विधायक ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
मनेन्द्रगढ़। केल्हारी मार्ग पर सेमरमथानी मोड़ के पास हुए भीषण बस हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इस दर्दनाक घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में लोगों की असमय मृत्यु बेहद पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके दुख की भरपाई करना संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की
घायलों के उपचार को लेकर प्रशासन से किया संपर्क
हादसे की गंभीरता को देखते हुए विधायक रेणुका सिंह घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए हैं। वे संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से संपर्क कर घायलों के उपचार और राहत व्यवस्था की जानकारी ले रही हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों को समय पर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया
प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
रेणुका सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिये। उन्होंने प्रशासन से घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने देने और पीड़ित परिवारों को आवश्यक राहत दिलाने के लिये संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपेक्षा की
विधायक ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिये आ
वश्यक प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।






































































