धार में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, कार्यशाला में बनी रणनीति

---Advertisement---

धार में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, कार्यशाला में बनी रणनीति

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार भाजपा द्वारा 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जाने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर गुरुवार को धार जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर देश में भ्रम फैला रही है और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर अनावश्यक सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर जनता को सही जानकारी दें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के साथ जवाब देना जरूरी है

विधायक नीना वर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र का सिपाही है। कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं हमें जनता के बीच जाकर सच्चाई रखनी होगी

भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश हो रही है। इस अभियान के तहत पदयात्रा, प्रबुद्धजन गोष्ठी, युवा संवाद और छात्र प्रतियोगिताओं के माध्यम से भाजपा अपना पक्ष रखेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और सक्रियता से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment