जमुना कॉलरी से अमरकंटक के लिए निकली मां दुर्गा की पैदल रथ यात्रा, देखल में श्रद्धालुओं का स्वागत
सिद्ध बाबा हनुमान मंदिर में समाजसेवी आशीष मिश्रा ने की भोजन व्यवस्था, प्रेमचंद यादव, उमेश मिश्रा सहित अनेक लोग रहे उपस्थित

जमुना कोतमा। जमुना कॉलरी से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर श्रद्धालु पैदल रथ यात्रा करते हुए अमरकंटक के लिए रवाना हुए। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के उद्देश्य से निकली इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हैं। मां दुर्गा के जयकारों के साथ आगे बढ़ रही यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है और उनके लिए सेवा एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है
इसी क्रम में देखल स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा हनुमान मंदिर में समाजसेवी आशीष मिश्रा ने पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के प्रति समर्पण और धार्मिक आस्था का भाव देखने को मिला
इस धार्मिक यात्रा में प्रेमचंद यादव, उमेश मिश्रा, समाजसेवी आशीष मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, अजय यादव, अरविंद मिश्रा, संतोष चौरसिया, दिनेश केवट और राहुल कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
जमुना कॉलरी से अमरकंटक तक निकली यह पैदल रथ यात्रा क्षेत्र में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही है। श्रद्धालुओं का उद्देश्य अमरकंटक पहुंचकर विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करना है। यात्रा के दौरान मिल रहे सहयोग और स्वागत से श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है






































































