भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर जी का 23 अक्टूबर को अनूपपुर, शहडोल और उमरिया प्रवास
तीनों जिलों में जिला वृहद बैठक और कोर कमेटी की बैठकों में होंगे शामिल
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री चंद्रशेखर जी 23 अक्टूबर 2026 को अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे तीनों जिलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री चंद्रशेखर जी 22 अक्टूबर की रात्रि 10:10 बजे भोपाल से नर्मदा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18233) से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 23 अक्टूबर को प्रातः 10:31 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे।
अनूपपुर में दोपहर 12:30 बजे जिला वृहद बैठक तथा दोपहर 1:30 बजे जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे अनूपपुर से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4 बजे शहडोल पहुंचकर जिला वृहद बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे जिला कोर कमेटी की बैठक के बाद शाम 7 बजे शहडोल से उमरिया के लिए रवाना होंगे। रात्रि 8:30 बजे बांधवगढ़, जिला उमरिया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे
प्रवास के अगले दिन 24 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उमरिया में जिला वृहद बैठक तथा दोपहर 3:30 बजे जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:26 बजे नर्मदा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18234) से उमरिया से प्रस्थान करेंगे। अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने प्रदेश महामंत्री संगठन के आगमन को लेकर भाजपा के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों से अपेक्षा की है कि वह समय पर उपस्थित होकर बैठक में शामिल हो। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई






































































