सीएमपीडीआई की 51वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित

---Advertisement---

सीएमपीडीआई की 51वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई एजीएम, शेयरधारकों ने प्रस्तावों पर किया विचार और मतदान

रांची, 17 अगस्त। सेन्ट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इन्स्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) की 51वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) सोमवार को रांची स्थित कंपनी मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) एवं अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमपीडीआईएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने की।

बैठक में सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी, बीडी) आनंद मोहन, कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) एवं सीएमपीडीआई के पार्ट-टाइम ऑफिशियल डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल, कोयला मंत्रालय के निदेशक (तकनीकी) एवं सीएमपीडीआई के पार्ट-टाइम ऑफिशियल डायरेक्टर मारपल्ली वेंकटेश्वरलू, स्वतंत्र निदेशक राजेश दवेरा एवं आनंद शेखर सिंह तथा कोल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि बीपी दुबे और कंपनी सचिव उपस्थित रहे।

एजीएम में कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुदीप दासगुप्ता और कंपनी सचिव अभिषेक मुंधड़ा सहित वैधानिक ऑडिटर मेसर्स देवकी विजय एंड कंपनी, कॉस्ट ऑडिटर मेसर्स शोम एंड बनर्जी तथा सेक्रेटेरियल ऑडिटर एवं स्क्रूटिनाइजर मेसर्स महता अग्रवाल एंड एसोसिएट्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान शेयरधारकों ने वार्षिक आम बैठक में रखे गए सामान्य एवं विशेष कामकाज से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। शेयरधारकों ने रिमोट ई-वोटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैठक में सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रस्तावों पर मतदान किया।

कंपनी की ओर से बताया गया कि एजीएम का आयोजन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया, जिसमें शेयरधारकों को कंपनी से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर अपनी राय रखने और मतदान में भाग लेने का अवसर मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment