पुलिस का बड़ा प्रहार,14 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

---Advertisement---

अनूपपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिपान नदी के इमली घाट क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर तीन आरोपियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इमली घाट क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेत से भरी मिलीं। पूछताछ में चालकों ने अपने नाम जानकी राठौर, घनश्याम राठौर एवं फूलचंद नापित निवासी ग्राम चोरभठी थाना जैतहरी बताए। आरोपियों के पास रेत परिवहन संबंधी कोई वैध टीपी या दस्तावेज नहीं पाए गए।

पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं लगभग 9 घन मीटर अवैध रेत सहित कुल 14 लाख 12 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, सहायक उपनिरीक्षक विनोद विश्वकर्मा, मणिराज सिंह, सुरेश कुमार कोरी एवं प्रधान आरक्षक दिनेश पाटील की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment