पसान में अविश्वास प्रस्ताव का ‘पलटवार’, अजय यादव की उपाध्यक्ष पद से विदाई
मात्र 4 वोट मिले, एक वोट से गंवानी पड़ी कुर्सी; नए उपाध्यक्ष को लेकर सियासी जोड़-तोड़ तेज
![]()
![]()
जमुना कोतमा। नगर पालिका परिषद पसान की राजनीति में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला उपाध्यक्ष अजय ताराचंद्र यादव के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 11 नवंबर 2026 को हुए मतदान में अजय यादव को मात्र 4 मत प्राप्त हुए एक वोट के अंतर से उन्हें उपाध्यक्ष पद गंवाना पड़ा अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम ने नगर की सियासत में चल रही वर्चस्व की लड़ाई को भी सामने ला दिया है
मतदान के नतीजे सामने आते ही नगर पालिका के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उपाध्यक्ष पद की खाली हुई कुर्सी पर किस पार्षद की ताजपोशी होगी। संभावित दावेदारों को लेकर पार्षदों के बीच चर्चाओं और सियासी समीकरणों का दौर शुरू हो गया है
नए उपाध्यक्ष के चयन में नगर पालिका अध्यक्ष की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अध्यक्ष का समर्थन किस पार्षद के पक्ष में जाता है और आने वाले दिनों में कौन सा नया राजनीतिक समीकरण आकार लेता है
अविश्वास प्रस्ताव के बाद पसान नगर पालिका में सत्ता के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं अब उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले अगले निर्णय पर पूरे नगर की नजर है





























