अनूपपुर/10 नवम्बर/शशिधर अग्रवाल/ आमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम 6.30-7 बजे रामपुर गिरवा मुख्य मार्ग पर रामपुर -टघरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 24 वर्षीय युवक सुशील चौरसिया की आखिरकार सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उमरिया जिले के घुनघुटी के पास दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर पुनः अनूपपुर वापसी किए मंगलवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र द्वारा मत युवक के शव का पंचनामा कर डिप्यूटी डाक्टर से पी,एम,करा कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल अनूपपुर से रात 8 बजे रेफर के उपरांत वे मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच और सिर में लगी गंभीर चोट को देखते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद वे जबलपुर के लिए चले थे, जहां वे उमरिया जिले के घनघुटी के करीब पहुंचे ही थे कि सुशील की सांसे टूट गई। परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वे अब जबलपुर जाए या शहडोल? लेकिन बाद में वे अनूपपुर की ओर ही वापसी कर गए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम बाइक पर 24 वर्षीय युवक सुशील चौरसिया पिता स्व नानदाऊ चौरसिया और पीछे किशोर राजू बैगा पिता ठग्गू बैगा दोनों निवासी रामपुर किसी काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे, कहां जा रहे थे अबतक किसी को ज्ञात नहीं हुआ है। इसी दौरान रामपुर मुख्य मार्ग पर रामपुर -टघरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देते तत्काल उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सुशील चौरसिया के वाय शेप में फटे सिर में डॉक्टरों ने लगभग 50-55 टांके लगाते तत्काल मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया। डॉक्टर के अनुसार अधिक लंबाई में दो तरफ से सिर फट जाने के कारण खून का अधिक बहाव हो गया था। जिसे खून का बहाव रोकते टांके लगाए थे। लेकिन हेड इंज्यूरिंग के कारण क्रिटिकल केस मानते शहडोल रेफर किया था। जबकि राजू बैगा के भी चेहरे, हाथ, पीठ सहित अन्य हिस्सों पर छिलने के साथ गहरा ज़ख्म बन गया है।
रिपोर्टिंग शशिधर अग्रवाल अनूपपुर





























