बिजुरी में सात जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 18,650 रुपये नकद जब्त

---Advertisement---
  • थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

बिजुरी। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जुआ फड़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग सात स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कुल 18,650 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने केविन दफाई, धनियाठेला के पास लोहसरा, सागर सोनी के घर के सामने, ग्राम कोरजा, माइनस कॉलोनी के पीछे मैदान, लोहसरा तथा ग्राम भगता में कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई केविन दफाई बिजुरी में हुई, जहां मनोज कोल, सूरज कोल, गलीराम वर्मन और राहुल चतुर्वेदी को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 800 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए।

दूसरी कार्रवाई धनियाठेला के पास लोहसरा में की गई। यहां अमित शुक्ला, मोहम्मद वेश, मोहम्मद इरशाद, बाबू खान, सुमित शुक्ला और विनय तिवारी को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से 2,950 रुपये नकद बरामद हुए।

तीसरी कार्रवाई सागर सोनी उर्फ सोनू के घर के सामने हुई। पुलिस ने सागर सोनी उर्फ सोनू, जुनैद मंसूरी, संजय सोनी और सत्यम कोरी को पकड़कर 3,000 रुपये जब्त किए।

चौथी कार्रवाई ग्राम कोरजा में हनुमान मंदिर के पीछे मैदान में की गई। यहां नवलदास चौधरी, लाला पाव, सवाईलाल चौधरी और शिवम कुमार चौधरी से 1,100 रुपये बरामद हुए।

पांचवीं कार्रवाई माइनस कॉलोनी बिजुरी के पीछे मैदान में हुई। पुलिस ने शौरभ कुमार चौधरी, अमर कुमार पनिका, राजेश प्रसाद पनिका और राकेश कुमार सिंह को पकड़ा। इनके कब्जे से 1,600 रुपये नकद जब्त किए गए।

छठी कार्रवाई लोहसरा क्षेत्र में की गई, जहां मोहम्मद जैकी, चंद्रबली सिंह, हेमराज पनिका, आशीष कुमार माझी और महावीर प्रसाद केवट को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से 1,200 रुपये बरामद किए गए।

सातवीं कार्रवाई ग्राम भगता में हुई। यहां उमेश साहू, बबलू पटेल, सुखसेन यादव, सोभनाथ साहू, पवन कुमार महरा और गिरजा साहू को पकड़ा गया। इनके कब्जे से सर्वाधिक 8,000 रुपये नकद जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार सातों कार्रवाई में कुल 18,650 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। सभी मामलों में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

  • कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप

एक ही दिन में सात अलग-अलग जुआ फड़ों पर की गई कार्रवाई से बिजुरी क्षेत्र में जुआ संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कार्रवाई किए जाने की क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम माना जा रहा है।

कार्रवाई में विपुल शुक्ला, प्रभाकर पटेल, सतीष मिश्रा, गुपाल यादव, लक्ष्मण डांगी, विश्वजीत मिश्रा, प्रभाकर त्रिपाठी, करमजीत सिंह, मनोज उपाध्याय, रवि सिंह, सुनील यादव, राजदेव सिंह, अभिषेक शर्मा और रामनिवास गुर्जर की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment