फार्मासिस्ट नदारद, एमसीबी में तीन मेडिकल स्टोर तत्काल बंद

---Advertisement---

एमसीबी। जिले में मेडिकल स्टोरों के संचालन में नियमों के पालन को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार 26 अक्टूबर को केल्हारी और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया।

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही के दौरान मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलने पर तीन मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद करा दिया गया वहीं केल्हारी क्षेत्र में पांच मेडिकल स्टोरों की जांच के दौरान अनियमितताएं पाये जाने पर तीन संचालकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई। कार्यवाही की जद में मनेन्द्रगढ़ की बालाजी फार्मेसी, मेट्रो सिस्टम्स और चैनपुर स्थित स्मार्ट लैब फार्मेसी शामिल हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही औषधियों का विक्रय किया जाना आवश्यक है। दवाओं की बिक्री से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करना आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विभाग ने कहा कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच जारी रहेगी और निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment