मनेन्द्रगढ़ में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया असाटी दिवस समारोह

---Advertisement---
  • दीप प्रज्वलन और मातारानी की आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में समाजजनों ने लिया हिस्सा

मनेन्द्रगढ़। शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला असाटी दिवस समारोह मनेन्द्रगढ़ में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। काली मंदिर परिसर में आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद समाज के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मातारानी की आरती की और सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान हौजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में छत्तीसगढ़ असाटी समाज के उपाध्यक्ष अनीश गुप्ता, महिला समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भावना गुप्ता तथा महिला समिति मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता मंच पर उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज के सभी लोगों को असाटी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकजुटता, परस्पर सहयोग और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

आयोजन में अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता सहित उमेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता, रोहित गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, छोटेलाल असाटी और अन्य समाजजन उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में माया गुप्ता, शीला गुप्ता, गीता गुप्ता, सविता गुप्ता, अंजना गुप्ता, अभिलेख गुप्ता, हेमलता गुप्ता, संगीता गुप्ता, अनामिका गुप्ता, साक्षी गुप्ता, स्वाति गुप्ता, सोनम गुप्ता और सिद्धि गुप्ता की सहभागिता रही।

समारोह ने समाज के लोगों को एक दूसरे से जुड़ने, आपसी रिश्तों को मजबूत करने और सामाजिक परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान किया। सभी सामाजिक बंधुओं के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment