- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के फरार आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया।
दिनांक 22.09.26 को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिना नम्बर की नीले रंग की स्वराज कंपनी की ट्रेक्टर के ट्राली में रेत लोड कर अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा जाकर अवैध रेत एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर अपराध क्रमांक 522/26 धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम, 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था तथा वाहन चालक घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 26.10.26 को टी.आई. उमेश उपाध्याय के नेतृत्व शेख रसीद, प्रधान रीतेश सिहं, अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा फरार आरोपी चालक राकेश यादव पिता बबोल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पसला को गिरफ्तार किया जाकर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।
I






































































