- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा चोरी के मामले के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 25.10.26 को फरियादी संदीप साहू पिता रामपाल साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी अनूपपुर में रायपुर कार सर्विस सेन्टर दुकान के यार्ड में खड़ी गाड़ियो के पार्टस, वायरिंग तथा अन्य सामान चोरी हो रही थी जो दिनांक 24.10.26 को रात करीबन 01.00 बजे से 02.00 बजे के बीच तोड़ने की आवाज आई तब देखा तो दो व्यक्ति कार का बोनट खोलकर कुछ सामान को निकाल रहे थे जिन्हे पकड़कर पूछताछ करते रहे किन्तु दोनों के द्वारा कोई जानकारी नही देने पर दोनो को पकड़कर थाना लाये है रिपोर्ट पर कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 565/26 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 26.10.26. को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में जे.पी. लकड़ा नितिन नामदेव की टीम के द्वारा आरोपी भारत लाल यादव पिता नत्थूलाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी सकरिया व पप्पू पुरी पिता सुनील पुरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनमौहरी से चोरी किया गया वाहन का कापर वायर तथा वाहनो के पुराने पार्ट जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।






































































