अनूपपुर 31 अक्टूबर 2026/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जिला स्तरीय समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे ऑडिटोरियम हॉल, एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।







































































