कांग्रेस युवाओं को भ्रमित कर देश में बना रही अराजकता का माहौल: शिवनारायण

---Advertisement---
  • रानी दुर्गावती भवन में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न

उमरिया। अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत उमरिया के रानी दुर्गावती भवन में युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही है। कार्यक्रम में विधायक शिवनारायण सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि देश चलाने के लिए नीति नीयत जिम्मेदारी चाहिए, लेकिन कांग्रेस के पास ना तो सही नीति है और न रीति है। कांग्रेस लगातार देश की युवाओं को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र विचार और सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर युवा अपने विचारों और कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि ने कहा कि देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है और यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा शिक्षित, कुशल और संस्कारी बनेगा, तो विकसित भारत 2047 का सपना तय समय से पहले पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि संवाद का उद्देश्य युवाओं को केवल श्रोता नहीं, बल्कि नीति निर्माण में भागीदार बनाना है। नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं को मिले अवसरों पर भी चर्चा हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भ्रमित कर देश में वैचारिक मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे देश कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि कुछ अवसरवादी लोग देश की बढ़ती युवा शक्ति को कमजोर करना चाहते हैं, इसलिए युवाओं को सजग रहकर इन विषयों पर चिंतन करना होगा और राष्ट्र निर्माण के लिए मजबूत कदम बढ़ाते रहना होगा।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा राधेलाल कल उपाध्यक्ष सुमित गौतम अमित सिंह, महिला मोर्चा किस जिला अध्यक्ष श्रीमती नम्रता यादव मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पार्षद सविता सोंधिया, आयुष पाठक गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment