मेगा ड्राइव योजना के तहत ग्राम उमरगोहान में शिविर आयोजित

---Advertisement---
  • ग्रामीणों के बनाए जा रहे आधार, आयुष्मान, श्रम एवं राशन कार्ड

अनूपपुर 31 अक्टूबर 2026/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में मेगा ड्राइव योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम उमरगोहान, ग्राम पंचायत पोंडकी में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा आयोजित शिविर में ग्रामीणों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड एवं राशन कार्ड बनाए जाने तथा संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। इस पहल से ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उनके समय और धन की बचत होगी।

मेगा ड्राइव योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना है।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत पोंडकी की सचिव श्रीमती माया पाटले, रोजगार सहायक श्री रतन सिंह मार्को, सरपंच, स्वास्थ्य विभाग एवं ई-गवर्नेंस अनूपपुर के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

Leave a Comment