आपात स्थितियों से निपटने पुलिस ने परखी अपनी तैयारियां, रक्षित केंद्र में हुई मॉक ड्रिल

---Advertisement---
  • पुलिस स्मृति दिवस सप्ताह के तहत आयोजित अभ्यास में सुरक्षा, समन्वय और त्वरित कार्यवाही का किया गया प्रदर्शन

बैकुंठपुर। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की कार्यक्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस स्मृति दिवस सप्ताह के तहत रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल ने आतंकवादी गतिविधियों जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का परीक्षण किया।

मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही करने, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने, विभिन्न स्तरों पर आपसी समन्वय स्थापित करने और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विषम परिस्थितियों में सतर्क, सक्षम और तत्पर बनाये रखना रहा।

पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास में उप पुलिस अधीक्षक श्यामलाल मधुकर, रक्षित निरीक्षक नितिश आर. नायर और सूबेदार सुनील खुटे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस बल ने आपातकालीन परिस्थितियों में सामूहिक जिम्मेदारी, अनुशासन और बेहतर तालमेल के महत्व को समझते हुए अभ्यास में भाग लिया। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment