लोकेशन धार,शैलेंद्र जोशी की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर धार जिले के धरमपुरी स्थित आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में हंगामे का मामला सामने आया है। यहां छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान और महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी CDPO राजकुमारी ठाकुर के बीच विवाद के बाद मारपीट होने के आरोप लगे हैं। छात्रावास में मौजूद बालिकाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, छात्रावास की छात्राएं स्थापना दिवस के अवसर पर रंगोली बना रही थीं। इसी दौरान प्रभारी CDPO राजकुमारी ठाकुर छात्रावास पहुंचीं। यहां अधीक्षिका के साथ विवाद हो गया, जो कथित तौर पर मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना के बाद छात्रावास अधीक्षिका और छात्राएं शिकायत लेकर धरमपुरी थाने पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरदार सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी, धरमपुर






































































