कॉम्बिंग गश्त में बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---
  • थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस की दबिश, लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में किया पेश

बिजुरी, 31 अक्टूबर। फरार एवं वारंटी आरोपियों की धरपकड़ के लिए बिजुरी पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के दौरान 8 स्थायी वारंट, 4 गिरफ्तारी वारंट और 1 वसूली वारंट सहित कुल 13 वारंट तामील किए। कार्रवाई के बाद सभी वारंटियों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में 30 अक्टूबर को यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से न्यायालयीन मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करना था।

थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी विकास सिंह ने पुलिस टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों की तलाश की। इस दौरान स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। वहीं कुटुम्ब न्यायालय बैकुंठपुर से जारी 72 हजार रुपये के वसूली एवं गिरफ्तारी वारंट में भी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में मो. इमरान, शोभित वादी उर्फ महेश सिंह मरावी, राकेश चौधरी, प्रभूनाथ राव, हजारी लाल पाव, रामबाई पाव, मानसिंह गोंड, अजय सोनकर, प्रमोद उर्फ लाला साहू, संतोष चौधरी, दीवान सिंह एवं दिनेश साहू को विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। राकेश चौधरी के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थायी वारंट भी तामील किए गए।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस विशेष अभियान में थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में उदय प्रजापति, प्रभाकर पटेल, गोपाल यादव, बसंत कोल, लक्ष्मण डांगी, अभिषेक शर्मा, मनोज उपाध्याय, प्रभाकर त्रिपाठी एवं संगम तोमर ने सक्रिय भूमिका निभाई।

बिजुरी पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

Leave a Comment