1 नवम्बर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर होगा एकलव्य विद्यालय अनूपपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम

---Advertisement---

अनूपपुर 31 अक्टूबर 2026/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर 2026 को प्रातः 11बजे जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल, एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर में किया जाएगा। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री उमेश कुमार पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी सहित अन्य दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करते हुए कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं समस्त नागरिकों से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment