जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिल्हारी में मातम में बदली खुशियाँ

---Advertisement---

जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिल्हारी में मातम में बदली खुशियाँ

हलछठ के लिए घर से दूध दही लेने निकले 12वर्षीय किशोर की हाईवा की ठोकर से मौत

उमरिया( दीपक द्विवेदी )जिले के मानपुर बरही सड़क मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के बस स्टैंड में बुधवार सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवा ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक मनजीत कोल की मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक मनजीत कोल पिता रामलाल कोल, निवासी चिल्हारी, साइकिल से चिल्हारी स्थित अमलहाई हार के खेत की ओर जा रहा था,बताया गया कि वह हरछठ व्रत के लिए दही-दूध लेकर जा रहा था,इसी दौरान मुख्य बस स्टैंड पर हाईवा ट्रक क्रमांक MP 19 HA 7552 की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बालक के सिर में गंभीर चोट आने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची,और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही जारी हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment