जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

---Advertisement---

 

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रदान की स्वास्थ्य सेवाएं

अनूपपुर, 25 जुलाई 2026- जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय अनूपपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में जिले एवं समीपवर्ती ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर लाभान्वित हुए।

शिविर के दौरान मरीजों के रक्तचाप, रक्त शर्करा, ऑक्सीजन संतृप्ति सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। परीक्षण उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उपचार संबंधी मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य संरक्षण के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में यूरोलॉजी एवं जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शिवेन्द्र सिंह तिवारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. श्रुति सिंह, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रीनू शर्मा, न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. विवेक शर्मा तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अमित वर्मा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का परीक्षण किया तथा उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया।

शिविर में नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों से प्रत्यक्ष परामर्श एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल के प्रबंधन ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले जिला चिकित्सालय अनूपपुर, समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों तथा उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 6, 2026

November 6, 2026

Leave a Comment