हैडलाइंस धार में 10 हेक्टेयर में बना ‘त्रिवेणी हरित सेतु’, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया लोकार्पण, विधायक निधि से 10 लाख की घोषणा..
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत धार में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में नई पहल की गई है। गुरुवार को डी.आर.पी. लाइन धार में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ वृक्षारोपण क्षेत्र का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर ने किया
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने क्षेत्र में सांकेतिक रूप से पौधारोपण भी किया
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा भाव के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिलेवासियों से शाम 7 बजे आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
वहीं, धार विधायक नीना वर्मा ने ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ पहल की सराहना करते हुए इसे ग्लोबल वार्मिंग को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने पौधों की सिंचाई के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की सहभागिता रही। वन विभाग द्वारा हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी आधारित वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
बाइट
विजयानंथम टी.आर.
वन मंडल अधिकारी
बाइट
सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद


































































