गणेश चतुर्थी की छठी पूजा में प्रतिभागियों को पार्षद पवन चीनी ने दिए उपहार प्रतिभागियों ने कहा—इंसान हो तो पवन चीनी जैसा

---Advertisement---

गणेश चतुर्थी की छठी पूजा में प्रतिभागियों को पार्षद पवन चीनी ने दिए उपहार
प्रतिभागियों ने कहा—इंसान हो तो पवन चीनी जैसा

अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8, बसंतपुर दफाई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को गणेश पूजा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की छठी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं।आयोजन में नगर परिषद बरगवां अमलाई के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को पार्षद पवन चीनी ने उपहार देकर सम्मानित किया

इस अवसर पर पवन चीनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि नगर क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं का उत्साह बढ़ता है

तथा क्षेत्र की प्रतिभाएं आगे आकर नगर परिषद बरगवां अमलाई का नाम रोशन कर सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने पार्षद पवन चीनी द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किए जाने की सराहना की। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच उनके प्रति उत्साह और प्रशंसा का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

Leave a Comment