पारिवारिक विवाद के बाद गुजरात चला गया था युवक, चार महीने बाद पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

 पारिवारिक विवाद के बाद गुजरात चला गया था युवक, चार महीने बाद पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

 करनपठार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मजदूरी करने गुजरात पहुंचा था 19 वर्षीय लवकेश चर्मकार; पूछताछ में स्वेच्छा से घर छोड़ने की बात आई सामने

अनूपपुर। पारिवारिक विवाद के चलते घर से बिना बताए गुजरात चले गए 19 वर्षीय युवक को करनपठार थाना क्षेत्र की सरई चौकी पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। करीब चार महीने से लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 20 सितंबर को उसे खोज निकाला। पूछताछ में युवक ने बताया कि माता-पिता से पारिवारिक तकरार के बाद वह मजदूरी करने गुजरात चला गया था। पुलिस के अनुसार, युवक ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने और अपने साथ किसी अनुचित घटना होने से इनकार किया है।

 मई में घर से निकला था युवक

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तरंग निवासी कोमल चर्मकार, उम्र 48 वर्ष, ने सरई चौकी में सूचना दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र लवकेश चर्मकार 15 मई 2026 की सुबह लगभग 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की और नाते-रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका

इसके बाद 29 मई 2026 को चौकी सरई में गुम इंसान क्रमांक 0/26 तथा थाना करनपठार में गुम इंसान क्रमांक 25/26 दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया। जांच के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में थाना करनपठार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 265/26, धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

 गुजरात में मजदूरी करने की बात बताई

लगातार पतासाजी और विवेचना के दौरान 20 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने लवकेश चर्मकार, पिता कोमल चर्मकार, उम्र 19 वर्ष को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि माता-पिता से पारिवारिक तकरार होने के कारण वह बिना बताए मजदूरी एवं काम करने के लिए गुजरात चला गया था।

युवक ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर नहीं ले गया था और न ही उसके साथ कोई अनुचित घटना हुई है। उसने अपनी इच्छा से माता-पिता के साथ रहने की सहमति भी व्यक्त की।

पंचनामा तैयार कर पिता को सौंपा

पुलिस ने उपस्थित साक्षियों राहुल चौधरी, पिता रामप्रसाद चौधरी एवं राजेन्द्र मार्को, पिता फूलचंद मार्को के समक्ष नियमानुसार सुपुर्दगी पंचनामा तैयार किया। इसके बाद लवकेश चर्मकार को सकुशल उसके पिता कोमल चर्मकार के सुपुर्द कर दिया गया।

  1.  पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी करनपठार निरीक्षक उमेश उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी कर युवक को दस्तयाब किया।

उक्त कार्रवाई में रामप्रसाद धुर्वे, रामप्रसाद मरावी, फूल सिंह श्याम, साहब सौर, मनोज धुर्वे एवं अनुराग सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की कार्रवाई से लंबे समय से अपने पुत्र की तलाश कर रहे परिजनों को राहत मिली और युवक सकुशल अपने परिवार के पास लौट आया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment