नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गोविंद कॉलरी में घटना से मचा हड़कंप, एसडीओपी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे

कोतमा। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 स्थित गोविंद कॉलरी में गुरुबार को 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका पाए जाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि मृतिका नेहा कहार करीब 3 माह पूर्व पवन चौहान के साथ प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों आमाडांड कॉलोनी में रह रहे थे। गुरुवार को महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना पुलिस को मिलीमृतिका के नवविवाहिता होने की सूचना मिलते ही एसडीओपी आरती शाक्य, नायब तहसीलदार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव परीक्षण सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच एसडीओपी आरती शाक्य द्वारा की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment