छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का अनूपपुर जिले में एलईडी स्क्रीन लगाकर हुआ सीधा प्रसारण

---Advertisement---

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का अनूपपुर जिले में एलईडी स्क्रीन लगाकर हुआ सीधा प्रसारण

प्रदेश कांग्रेस के मंशानुसार, जिला कांग्रेस के निर्देश पर कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ सहित विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों में हुआ लाइव प्रसारण, कांग्रेसजनों के साथ साथ युवा, छात्र व नगरवासियों ने भी सुना राहुल गांधी का संबोधन

 

इंदौर में आयोजित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का शनिवार को शाम 5 बजे सीधा प्रसारण मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू चौहान के निर्देश पर अनूपपुर जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर किया गया।

अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, बिजुरी, राजनगर सहित विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस इकाइयों द्वारा जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के निर्देश पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई। इन स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगरवासियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षा, समानता, सुरक्षा तथा युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर श्री राहुल गांधी जी का संबोधन सुना। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों और उनके समाधान को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिले में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हुई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम में उठाए गए छात्र एवं युवा हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन द्वारा आगे भी जनता के बीच ले जाया जाएगा। इस मौके पर सभी स्थानों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारीगण, ब्लॉक, नगर, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, स्थानीय वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी, युवा, छात्र एवं अन्य स्थानीयजन मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

Leave a Comment