चिरमिरी में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार

---Advertisement---

 

इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

पूछताछ में सामने आये नेटवर्क के तार

 

चिरमिरी। युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले अवैध नशीले इंजेक्शन कारोबारियों के खिलाफ चिरमिरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में सफलता पाई है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में चिरमिरी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।।इसी अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस ने पूर्व में नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सप्लाई करने वालों की पहचान की गई। जांच में पता चला कि नशे का यह कारोबार कुछ लोगों द्वारा आपस में जुड़कर चलाया जा रहा था।

पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 12 जून 2026 को रॉबिन सिंह 29 वर्ष निवासी छिरिया पटना थाना पटना जिला कोरिया और एहसान खान उर्फ अमन खान 27 वर्ष निवासी छोटी बाजार थाना चिरमिरी जिला एमसीबी को गिरफ्तार किया। जांच में दोनों की भूमिका नशीले इंजेक्शनों की अवैध खरीदी-बिक्री और सप्लाई में पाये जाने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेश किये जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिये ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, सउनि नईम खान, प्रधान आरक्षक चन्द्रसेन राजपूत, आरक्षक दिग्विजय गौड़, योगेन्द्र मलिक, अर्जुन यादव और प्रमोद साहू की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment