बीसीसीएल एवं आदित्य बिड़ला समूह के बीच विस्तृत विचार-विमर्श

---Advertisement---
पुनर्वासित एवं परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार के अवसर एवं आजीविका सृजन हेतु वस्त्र उद्योग स्थापना की संभावनाओं के अध्ययन के क्रम में सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में बेंगलुरु भ्रमण पर गए बीसीसीएल उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल लिमिटेड (एबीएलएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में पुनर्वासित एवं परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार एवं आजीविका संवर्धन की संभावनाओं, उद्योग आधारित कौशल विकास तथा संभावित औद्योगिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्योग आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्थानीय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने ऐसे संभावित सहयोगी प्रयासों पर चर्चा की, जिनके माध्यम से कार्यबल की दक्षता में वृद्धि, कौशल विकास गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा टिकाऊ आजीविका एवं रोजगार के अवसरों के सृजन को बढ़ावा दिया जा सके।
विचार-विमर्श के दौरान स्थानीय परिस्थितियों एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप उद्योग आधारित रोजगारोन्मुख मॉडल विकसित करने की संभावनाओं, युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य में संभावित साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बैठक में इस बात पर भी बल दिया गया कि उद्योग एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में दीर्घकालिक एवं सतत आजीविका के अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
बीसीसीएल प्रतिनिधिमंडल में सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल के अतिरिक्त डीटीओपी श्री संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (जेएमपी) श्री राजीव चोपड़ा तथा अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल रहे। आदित्य बिड़ला समूह की ओर से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि अध्ययन दौरे के प्रथम चरण में बीसीसीएल प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) की वस्त्र विनिर्माण इकाई का भ्रमण कर उत्पादन प्रणाली, औद्योगिक संचालन, कौशल विकास व्यवस्था एवं रोजगार सृजन मॉडल का विस्तृत अध्ययन किया था। उसी क्रम में आयोजित इस बैठक में अध्ययन से प्राप्त अनुभवों के आधार पर संभावित सहयोग एवं आगे की कार्ययोजना के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा की गई।
अध्ययन दौरे से प्राप्त निष्कर्षों एवं सुझावों के आधार पर बीसीसीएल द्वारा पुनर्वासित एवं परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए रोजगारोन्मुख औद्योगिक गतिविधियों तथा उद्योग आधारित कौशल विकास की संभावनाओं का समुचित मूल्यांकन करते हुए आगे की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment