बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने अनूपपुर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय,
24 घंटे तैनात हैं कर्मचारी
अनूपपुर 20 जुलाई 2026/ जिले में लगातार हो रही वर्षा तथा बाढ़ एवं अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कार्यालय कलेक्टर अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 56 (जिला आपदा नियंत्रण कक्ष) में 24 घंटे सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा, नदी-नालों के जलस्तर, जलभराव एवं अन्य आपदा संबंधी घटनाओं की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
कलेक्टर के आदेशानुसार जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री मनोज कुमार रौतेल (मो. 9131271968), दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सुश्री कमलेश्वरी यादव (मो. 9301522935) एवं सुश्री सपना रजक (मो. 9685158619), तथा रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक श्री भोलेलाल कोल (मो. 9171365430) तैनात हैं।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0755-2840603, 07659-181 तथा ई-मेल aapda.anuppur@gmail.com के माध्यम से आमजन आपदा संबंधी सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन विभाग श्रीमती सोनू सिंह राजपूत (मो. 9424507799) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिलेवासियों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा, जलभराव अथवा बाढ़ जैसी किसी भी आपदा संबंधी सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम को दें, ताकि प्रशासन द्वारा समय पर राहत एवं बचाव कार्य कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
































