धार में पत्रकार पर हमला, भूमाफिया पर आरोप..

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिले में पत्रकार पर हुए हमले के बाद माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों में रोष देखा जा रहा है। पत्रकारों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन एडिशनल एसपी विजय डावर को सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि जिले में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में पत्रकार अमरदीप सिंह सोलंकी पर दिनदहाड़े हुए हमले को लेकर पत्रकारों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

पत्रकार संगठनों का आरोप है कि जिले में भूमाफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और उनके द्वारा कथित रूप से गुंडों के माध्यम से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि प्रदेश में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना चाहिए हालांकि इस घटना को अभी वर्तमान में जेल से छूटे एक भू माफिया का हाथ बताया जा रहा है
घटना के बाद जब पत्रकार थाना कोतवाली पहुंचे, तो वहां कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से डराने-धमकाने की कोशिश भी की गई। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

वह माफियाओं के गुंडो ने पहले दिन दहाड़े पत्रकार की दुकान पर जाकर धमकाया और उसके बाद पाटीदार चौराहे पर जान से मारने की नीयत से प्राण घातक हमला किया पत्रकार श्री सोलंकी ने एक दुकान में घुसकर अपने आप को सुरक्षित किया इन दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं ।

ज्ञापन में जिला पत्रकार संघ, आर्याव्रत पत्रकार संघ, युवा पत्रकार संघ, सेंट्रल इंडिया पत्रकार संघ, भारतीय पत्रकार संघ, प्रेस क्लब सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे व्यापक आंदोलन करेंगे और भूमाफियाओं के खिलाफ खुलासा अभियान भी शुरू किया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment