दीपावली के रंगों में रंगा वंदना शिक्षा निकेतन

---Advertisement---
  • विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से बिखेरी छटा

जनकपुर। शिक्षा के साथ संस्कार और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वंदना शिक्षा निकेतन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल जनकपुर में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान विद्यालय का वातावरण उमंग, उत्साह और उल्लास से भर उठा। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के जरिये पर्व को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगों से मनमोहक रंगोलियां उकेरीं तो कहीं दीपों को आकर्षक ढंग से सजाकर रोशनी के पर्व का स्वागत किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री भी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ भारतीय त्योहारों के मूल भाव और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना भी रहा। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि दीपावली खुशियां बांटने, आपसी मतभेद भुलाने और समाज में सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का पर्व है।

उत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने, पटाखों से परहेज करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने के लिये प्रेरित किया गया साथ ही प्रेम, सद्भाव और मिल जुलकर त्योहार मनाने की सीख दी गई।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में ज्ञान, सफलता और खुशहाली की कामना की। रंगोली, दीप सज्जा और बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment