अनूपपुर में संदेंहात्मक स्थिति में मिला युवक का शव पुलिस कर रही जांच

---Advertisement---

अनूपपुर/31 अक्टूबर/शशिधर अग्रवाल/अनूपपुर नगर की सामतपुर तालाब के पास शनिवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव एक ऑटो में औंधे मुंह पड़े एवं गर्दन तथा शरीर में कुछ चोटिल स्थिति में पड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच प्रारंभ की पुलिस के द्वारा युवक के शव का पंचनामा एवं पीएम की कार्रवाई की गई।

घटना के संबंध में मृतक चंदन राठौर पिता स्वर्गीय प्रदीप राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर एक सामतपुर के बड़े भाई दीपक राठौर ने बताया कि शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि आपका भाई सामतपुर तालाब के पास मृत स्थिति में ऑटो में पड़ा है सूचना पर दीपक अपने सहयोगी के साथ स्थल पर पहुंच कर देखें की उनका छोटा भाई चंदन तिरुपति ट्रांसपोर्ट सामतपुर तालाब के पास खड़े ऑटो में औधे मुह हालत में मृत स्थिति में पड़े रहे जिसकी सूचना चंदन द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर में दिए जाने पर कोतवाली थाना अनूपपुर निरीक्षक उमेश उपाध्याय पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव एवं घटनास्थल का बारीकी से जांच करते हुए शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज कर ड्यूटी डॉक्टर से पीएम की कार्यवाही अस्पताल पुलिस के माध्यम से कराते हुए घटना की जांच में जुटी हुई है।
मृतक के भाई चन्दन राठौर ने छोटे भाई की संदेहात्मक मृत्यु पर बारीकी से जांच किए जाने की मांग कोतवाली पुलिस से की है।

रिपोर्टिंग शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment