अमरकंटक में गूंज रही शिव महापुराण कथा , कोटि तीर्थ से निकली भव्य कलश यात्रा

---Advertisement---

अमरकंटक में गूंज रही शिव महापुराण कथा , कोटि तीर्थ से निकली भव्य कलश यात्रा

देशभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु,आचार्य कृष्ण चैतन्य महाराज सुना रहे शिव महिमा

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मंगलवार से सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया । दिल्ली की बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में चित्रकूट धाम के आचार्य कृष्ण चैतन्य महाराज व्यासपीठ से शिव महापुराण की अमृतवाणी का रसपान करा रहे हैं ।

कथा प्रारंभ से पूर्व कोटि तीर्थ कुंड में पूजन अर्चन पश्चात भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई । वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पूजन कर सिर पर कलश धारण किए और भजन-कीर्तन करते हुए मृत्युंजय आश्रम पहुंचे । यात्रा में शिवभक्ति के जयघोष और वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा ।

आयोजन में दिल्ली , राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से करीब 450 श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं । कथा के प्रथम दिवस आचार्य कृष्ण चैतन्य महाराज ने शिव महापुराण की महिमा , शिवतत्व एवं भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म , ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया ।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है , बल्कि आत्मशुद्धि , सद्भाव और संयम का मार्ग भी है ।
आयोजन समिति के अनुसार शिव महापुराण कथा 15 से 21 सितंबर तक चलेगी । समापन अवसर पर हवन-पूजन , कन्या पूजन , ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । समिति के पंडित वेदांती द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment