पटवारी गंगाराम वर्मा की पत्नी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक

---Advertisement---

पटवारी गंगाराम वर्मा की पत्नी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक

अनूपपुर। तहसील अनूपपुर अंतर्गत ग्राम मेडियारास निवासी एवं राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत गंगाराम वर्मा की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार सामने आने से क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनके असमय निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, सहकर्मी एवं परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है।
आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई।

परिजनों ने बताया कि निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुःख की घड़ी में बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment