चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ाई, ढाई क्विंटल कबाड़ जब्त

---Advertisement---

चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ाई, ढाई क्विंटल कबाड़ जब्त

गोदरीपारा में पुलिस की कार्यवाही, करीब 25 हजार रुपये का बताया जा रहा कबाड़

वाहन की जांच में जुटी पुलिस

चिरमिरी। अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चिरमिरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गोदरीपारा क्षेत्र से कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन से करीब ढाई क्विंटल कबाड़ बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन और कबाड़ के संबंध में जांच की जा रही है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक रवि कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोदरीपारा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में कबाड़ लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर चिरमिरी पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में कबाड़ पाया गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

कबाड़ कारोबारियों पर लगातार नजर

थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में चिरमिरी क्षेत्र में अवैध कबाड़ के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ ही कबाड़ के परिवहन और उससे जुड़े कारोबारियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने पकड़े गये पिकअप वाहन और बरामद कबाड़ को कब्जे में लेकर उसके स्रोत और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा ने कहा कि अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कबाड़ के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment