हैडलाइंस धार में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 2812 प्रकरणों का निराकरण

---Advertisement---

हैडलाइंस धार में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 2812 प्रकरणों का निराकरण

22.41 करोड़ रुपये के अवार्ड पारित

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन की अध्यक्षता में धार जिला मुख्यालय सहित कुक्षी, धरमपुरी, मनावर, सरदारपुर और बदनावर तहसील न्यायालयों में वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

सचिव प्रदीप सोनी ने बताया कि पूरे जिले में कुल 44 खंडपीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत में लंबित पंजीबद्ध कुल 1429 मामलों का निराकरण हुआ, जिनमें 1107 न्यायिक एवं 322 राजस्व मामले शामिल हैं। न्यायिक मामलों में आपसी समझौते से 17.71 करोड़ रुपये के अवार्ड पारित किए गए।

इसके अलावा 1383 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण कर 4.69 करोड़ रुपये की वसूली विभिन्न विभागों द्वारा की गई। इस प्रकार कुल 2812 प्रकरणों का निराकरण कर 22.41 करोड़ रुपये के अवार्ड पारित/वसूली हुई।

इस बार पहली बार जिले के सातों राजस्व अनुभाग धार, पीथमपुर, धरमपुरी, मनावर, सरदारपुर, बदनावर और कुक्षी के एसडीएम न्यायालयों की भी खंडपीठ बनाई गई थी।

लोक अदालत के सूत्र वाक्य ‘ना कोई जीता, ना कोई हारा’ के तहत पक्षकारों में राजीनामा हुआ। पक्षकारों को वन विभाग के सहयोग से न्याय वृक्ष के रूप में जाम, आंवला, बेलपत्र, कटहल और आम के पौधे वितरित किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment