अमरकंटक थाना परिसर में गणेश चतुर्थी को लेकर शांति , सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

---Advertisement---

अमरकंटक थाना परिसर में गणेश चतुर्थी को लेकर शांति , सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

शांति,सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर बनी सहमति , सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र/ नगरी अमरकंटक में आगामी श्री गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण , सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस थाना अमरकंटक में शांति एवं सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 14-09-2026 को सायं 5 बजे आयोजित की गई

  • बैठक में पुलिस प्रशासन , राजस्व विभाग , नगर परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधियों , पत्रकारों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए पर्व के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किए 

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमरकंटक मानिम टोप्पो ने की । इस अवसर पर उप निरीक्षक पी.एस. बघेल एवं पटवारी अश्विनी तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , रामगोपाल द्विवेदी एवं सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , एल्डरमैन पार्षद सूरज साहु , निलेश जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की । पत्रकारों में धनंजय तिवारी , उमाशंकर पाण्डेय (मुन्नू) सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे

बैठक में नागरिकों द्वारा गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने का सुझाव दिया गया । गणेश प्रतिमाओं की स्थापना वाले पंडालों में पर्याप्त एवं सुरक्षित विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया , ताकि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो

वहीं गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भीड़ एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा विसर्जन कुंड के समीप समुचित व्यवस्था किए जाने तथा आवश्यकतानुसार फायर ब्रिगेड की व्यवस्था उपलब्ध रखने का सुझाव दिया गया । पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई 

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि अमरकंटक धार्मिक एवं पर्यटन नगरी होने के कारण गणेश चतुर्थी के अवसर पर बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना बनी रहती है । ऐसे में सुरक्षा , यातायात , विद्युत व्यवस्था , स्वच्छता एवं विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाना आवश्यक है ।

अमरकंटक थाना प्रभारी मानिम टोप्पो ने बैठक में उपस्थित नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का भरोसा दिलाया । उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे , श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं यातायात संबंधी नियमों का पालन करें

बैठक का उद्देश्य यही रहा कि श्री गणेश चतुर्थी का पर्व अमरकंटक में आस्था , उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो , जिसके लिए पुलिस प्रशासन एवं नगरवासियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा सके 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment