अगस्त माह में एनसीएल से 31 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

---Advertisement---

अगस्त माह में एनसीएल से 31 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से अगस्त माह के अंत में 6 अधिकारी और 25 कर्मचारी सहित कुल 31 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), श्री ज्ञानेश्वर नाथ, महाप्रबंधक (उत्खनन), श्री शुभाशीष राय और सहायक पर्यवेक्षक, परिवहन (लाइट व्हीकल विभाग), श्री नागेश्वर रजक सेवानिवृत्त हुए।

अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवँ विभागाध्यक्षगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

इस दौरान अपने उद्बोधन में निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की विदाई को कंपनी के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की मंगल कामना की।

विदाई के इस भावुक क्षण में सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने एनसीएल और कोल इंडिया परिवार के प्रति आभार जताया एवं कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment