धार भाजपा संगठन का विस्तार, चार नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा

---Advertisement---
  • भाजपा के शेष चार जिला पदाधिकारी की घोषणा हुई
  • जितेंद्र जाट जिला महामंत्री व विक्रम पटेल उपाध्यक्ष बने

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर की अनुमति एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा इंदौर संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत व भाजपा जिला प्रभारी श्री सुभाष कोठारी की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने शेष बचे चार जिला पदाधिकारी की घोषणा की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शेष नवीन पदाधिकारी में भाजपा जिला महामंत्री के रूप में जितेंद्र जाट भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम पटेल तथा जिला मंत्री अंकित भावसार व जिला मंत्री पिंकी कराले को बनाया गया है।
नवीन पदाधिकारी बनने पर भाजपा वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment