अनूपपुर की बेटी अपूर्वा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय कुडो टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, प्रदेश का बढ़ाया मान

---Advertisement---

अहमदाबाद के वीर सावरकर स्टेडियम में 15 से18 नवंबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपूर्वा शर्मा ग्राम जैतहरी जिला अनूपपुर, पिता श्री धरमवीर शर्मा ने अंडर-16 बालिका वर्ग के 54 किलोग्राम भार वर्ग में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में अपनी तकनीक, आत्मविश्वास, फुर्ती और दमदार खेल कौशल का परिचय देते हुए अपूर्वा ने फाइनल तक का सफर तय किया और निर्णायक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को दोपहर2.45 बजे रिंग नंबर-3 में फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ, जहां अपूर्वा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का दम रखती हैं।

इस सफलता के पीछे अपूर्वा की निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के साथ उनकी कोच श्रेया गुप्ता का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं अपूर्वा के अभिभावकों का योगदान भी रहा है। प्रशिक्षण के दौरान किए गए अथक प्रयासों और कठिन अभ्यास का परिणाम आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया है।

अपूर्वा की इस उपलब्धि से जैतहरी सहित पूरे अनूपपुर जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने अपूर्वा शर्मा और उनकी कोच श्रेया गुप्ता को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

अपूर्वा की यह स्वर्णिम सफलता जिले की दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उन्होंने अपने प्रदर्शन से संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति लगन, मेहनत और हौसला मजबूत हो तो सफलता की कोई सीमा नहीं होती। अनूपपुर की इस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मेडल जीतकर जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

Leave a Comment