लापरवाही या मिलीभगत? देवगांव पंचायत में लेंटाना घास कटाई के नाम पर 1.55 लाख रुपये खर्च, जांच की मांग

---Advertisement---
  • निर्माण सामग्री सप्लायर फर्म के नाम पर मजदूरी का बिल, उठे गंभीर सवाल

जमुना अनूपपुर जिला। । ग्राम पंचायत देवगांव में लेंटाना घास की कटाई के नाम पर 1 लाख 55 हजार रुपये खर्च किए जाने का मामला सामने आया है। इस खर्च को लेकर पंचायत व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत देवगांव में तालाब के आसपास उगी लेंटाना घास की सफाई के लिए 13 अक्टूबर 2026 को शिवा ट्रेडर्स, कोतमा के नाम से बिल क्रमांक 227 जारी किया गया। बिल की राशि 1 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित फर्म निर्माण सामग्री जैसे रेत, मुरुम, मिट्टी, बोल्डर, सरिया और सीमेंट की सप्लायर बताई गई है, जबकि पंचायत द्वारा किए गए कार्य को मजदूरी का बताया जा रहा है।

  • सचिव ने मजदूरों को भुगतान की बात कही

ग्राम पंचायत सचिव शिव कुमार पनिका के अनुसार, तालाबों के आसपास दो से तीन स्थानों पर लेंटाना घास की सफाई कराई गई और पूरी राशि मजदूरों को भुगतान की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि राशि मजदूरी के रूप में खर्च की गई, तो निर्माण सामग्री सप्लायर फर्म के नाम पर बिल क्यों लगाया गया?

सरपंच-सचिव की भूमिका की जांच जरूरी

मामले में सरपंच किरण सिंह एवं सचिव शिव कुमार पनिका की भूमिका की जांच की मांग उठ रही है। प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वास्तव में कितने मजदूरों से काम कराया गया, कितने दिनों तक कार्य हुआ और भुगतान किस माध्यम से किया गया।

इन बिंदुओं पर हो जांच

– 1.55 लाख रुपये के खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।
– मजदूरों की उपस्थिति और भुगतान अभिलेखों की जांच हो।
– संबंधित फर्म के बिल और उसकी वास्तविक भूमिका की जांच की जाए।
– तालाबों में कराए गए कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए।

अब देखना होगा कि जनपद पंचायत अनूपपुर एवं जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

शिवलहरा टाइम्स न्यूज़ की मांग है कि सरकारी राशि के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता जनता के सामने लाई जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment