देवास में ड्यूटी के दौरान TI दिलीप पुरी की मौत, शराब से भरे ट्रक ने कुचला

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

देवास/धार।* मध्यप्रदेश के देवास में ड्यूटी के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी शहीद हो गए। अवैध शराब तस्करी की चेकिंग के दौरान आयशर वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार इंदौर-बैतूल हाईवे पर पुलिस टीम को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आयशर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दिया। इस दौरान वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया।

गंभीर रूप से घायल दिलीप पुरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक CPR और उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद थाना प्रभारी के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव धार के लिए रवाना किया गया। इस दौरान देवास पुलिस ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पथ पर जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment